कांकेर
दुकानों में पानी घुसने से नाराज व्यापारियों ने चक्काजाम किया. बार-बार अवगत करवाने के बाद भी शासन-प्रशासन पर ध्यान नहीं देने का आरोप है. दुकानों में पानी घुसने से व्यापारियों को नुकसान हो रहा. पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं.
दरअसल, एक घंटे की मूसलाधार बारिश से नए बस स्टैंड के पास दुकानों में पानी घुस गया. नई सड़क से ऊंची नाली छोटे व्यापारियों के लिए मुसीबत बन गई. पानी भरे होने की वजह से दुकान खोलने की स्थिति में नहीं है. बीते माह भी नाराज व्यापारियों ने चक्काजाम किया था. विधायक के आश्वासन के बाद भी व्यवस्था नहीं सुधरी है.

More Stories
महाराष्ट्र के हिवरे बाजार में बालोद की महिला सरपंचों ने बिखेरी छत्तीसगढ़ की चमक
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की
शिशु संरक्षण माह: स्वस्थ बचपन और सुरक्षित भविष्य का आधार