रायपुर
कुशाभाऊ ठाकरे प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक में विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनान जाने पर मुहर लग गई उन्हें सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया। अगले पांच वर्षों तक वे अब छत्तीसगढ़ सूबे के नये मुखिया होंगे। मुख्य मंत्री का ओहदा सम्हालने वाले वे राज्य के चौथे मुख्यमंत्री होगें और भाजपा के दूसरे। इससे पूर्व डाक्टर रमन सिंह 3 बार भाजपा के मुख्यमंत्री रहे।
पहले स्व अजीत जोगी और भूपेश बघेल कांग्रेस के मुख्यमंत्री रहे है। राज्य की बागडोर सम्हालने वाले विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के कुनकुरी इलाके के कांसाबेल से लगे बगिया गांव के रहने वाले मूलत: किसान हैं। राज्य में आदिवासी समुदाय की आबादी सबसे अधिक है और वे इसी समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं। भाजपा विधायक दल की बैठक में पर्यवेक्षक तौर पर अर्जुन मुंडा, सोनोवाल व गौतम, प्रभारी ओम माथुर उपस्थित थे। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिहं ने विष्णुदेव साय के नाम का प्रस्ताव दिया था, इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और बृजमोहन अग्रवाल ने अपना समर्थन दिया।
उनकी गिनती रमन सिंह के करीबी लोगों में होती है। 1989 में अपने गांव बगिया से पंच पद से राजनीतिक जीवन की शुरूआत करने वाले विष्णुदेव साय 1990 में निर्विरोध सरपंच निर्वाचित हुए थे। इसके बाद तपकरा से विधायक चुनकर 1990 से 1998 तक वे मध्यप्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे। इसके बाद 1999 में वे 13 वीं लोकसभा के लिए रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद निर्वाचित हुए।
इसके बाद भाजपा ने उन्हें 2006 में पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद 2009 में 15 वीं लोकसभा के लिए हुए चुनाव में वे रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से फिर से सांसद बने। इसके बाद 2014 में 16 वीं लोकसभा के लिए वे फिर से रायगढ़ से सांसद बने। इस बार केंद्र में मोदी की सरकार ने उन्हें केंद्रीय राज्यमंत्री, इस्पात खान, श्रम, रोजगार मंत्रालय बनाया। वे 27 मई 2014 से 2019 तक इस पद पर रहे। पार्टी ने 2 दिसंबर 2022 को उन्हें राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य और विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया। इसके बाद विष्णुदेव साय 8 जुलाई 2023 को भाजपा ने राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनाया। विष्णुदेव साय 2020 में भी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। सांसद और केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं। संघ के करीबी नेताओं में उनकी गिनती होती है। विष्णुदेव साय की इसी मजबूत प्रोफाइल की वजह से उन्हें पार्टी ने सबसे बड़ा पद दिया है।
छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री बनने पर विष्णुदेव साय ने कहा, विधायक दल ने मुझे अपना नेता चुना है, इस अवसर पर मैं बहुत आनंदित हूं और मैं पार्टी को धन्यवाद करना चाहूंगा क्योंकि उन्होंने गांव के छोटे से कार्यकर्ता को छत्तीसगढ़ का नेतृत्व करने का मौका दिया है। नेता चुने जाने के बाद साय ने पार्टी का आभार मानते हुए कहा कि पार्टी ने एक छोटे से कार्यकर्ता पर इतना विश्वास जताया और राज्य का नेतृत्व करने का दायित्व दिया है।
उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का भी आभार माना। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा का भी आभार जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताया। साय ने कहा कि वे सबके विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उनका प्रयास होगा कि मोदी की गारंटी का राज्य में क्रियान्वयन हो। उन्होंने कहा कि जनता से जो भी वादे किए गए हैं उन्हें पूरे किए जाएंगे… सबसे पहला काम प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख मकान की स्वीकृति करना होगा। 25 दिसंबर को अटल जी का जन्मदिवस है, उस दिन राज्य के सभी कृषकों के खाते में 2 साल का बोनस दिया जाएगा। संघ परिवार का विश्वसनीय,आदिवासी चेहरा के साथ बेदाग छवि मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल अन्य नेताओं पर साय भारी पड़ गए। समर्थकों में भारी उत्साह है खासकर रायगढ़ अंबिकापुर सरगुजा इलाके मे खुशी की लहर दौड़ गई।

More Stories
लेश्वर महादेव धाम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया जलाभिषेक: प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुनकुरी क्षेत्र को दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात: 16 करोड़ रुपए से अधिक के 12 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण
बिलासपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई, एडीएम ऑफिस का बाबू 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार