बदायूं
उत्तर प्रदेश के बदायूं में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यहां अज्ञात गाड़ी ने कांवड़ियों को टक्कर मार दी है। इस हादसे में तीन कावंड़ियों की मौत हो गई है। यह हादसा बदायूं के बरखेड़ा गांव के पास हुई है। घटना के बाद पुलिस तीनों ही कांवड़ियों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिन तीन कांवड़ियों की मौत हुई है उसमे से एक बरेली और दूसरा दातागंज का रहने वाला था। ये कांवड़िए जल लेने के लिए बाइक से जा रहे थे, इसी दौरान एक गाड़ी ने इन्हें टक्कर पार दी थी।

More Stories
किस्सों का सफरनामा
मित्रता की मिसाल डॉ. शंकर दयाल शर्मा और मेरे पिता
विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने किया ‘कोहबर’ पुस्तक का विमोचन