नई दिल्ली
अमेरिका की अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग ने भारत की जासूसी एजेंसी रॉ पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की है। आयोग ने एक रिपोर्ट पेश की है जिसमें कहा है कि भारत में अल्पसंख्यकों के साथ बुरा व्यवहार होता है। इसके साथ ही भारत को विशेष चिंता वाला देश घोषित करने की भी सिफारिश की है।
भारत ने रिपोर्ट को किया खारिज
भारत ने इस रिपोर्ट के सिरे से खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "हमने हाल ही में जारी की गई अमेरिकी अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग (USCIRF) की 2025 की वार्षिक रिपोर्ट देखी है, जिसमें एक बार फिर पक्षपातपूर्ण और राजनीति से प्रेरित आकलन जारी करने का अपना तरीका जारी रखा गया है।"

More Stories
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, सुनवाई में केतन-सिया का भी हुआ जिक्र
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, स्कूलों के 500 मीटर दायरे में नहीं बिकेगा Sting एनर्जी ड्रिंक
केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, सिया-चेतन कथित तौर पर ‘कोड वर्ड’ में करते थे बात; दूसरा मोबाइल जब्त