वाशिंगटन
अमेरिकी सरकार ने यूक्रेन के लिए दो अरब डॉलर की अतिरिक्त सुरक्षा सहायता देने की घोषणा की है। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने कहा कि अमेरिका यूक्रेन को अतिरिक्त सुरक्षा सहायता पैकेज मुहैया करायेगा।
उन्होंने यूक्रेन पर सीएनएन टाउन हॉल कार्यक्रम के दौरान कहा, आज अमेरिका ने यूक्रेन को दो अरब डालर की सुरक्षा सहायता देने की घोषणा की। इससे पहले दिन में सीएनएन ने एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से देते हुए बताया कि बाइडेन प्रशासन फंडिंग की घोषणा करेगा, जिसे यूक्रेन सुरक्षा सहायता पहल के तहत प्रदान किया जायेगा। यूक्रेन सुरक्षा सहायता पहल फंड का इस्तेमाल रक्षा उद्योग के साथ नई खरीदारी और अनुबंध करने के लिए किया जाता है, न कि मौजूदा अमेरिकी स्टॉक से उपकरण खरीदने के लिए।

More Stories
ट्रंप का टैरिफ बम! कनाडा पर 50% आयात शुल्क का ऐलान, व्यापारिक तनाव बढ़ा
अफगानिस्तान ने बदला रास्ता, पाकिस्तान को अरबों डॉलर के व्यापार का झटका
ईरान में दिग्गज सुन्नी मौलवी मोहम्मद अनवर की हत्या, जुमे की नमाज की अगुवाई करने वाले धर्मगुरु पर हमला