नई दिल्ली
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रशिक्षण एवं सेवायोजन, उत्तर प्रदेश लखनऊ के नियंत्रणाधीन अलग-अलग 30 व्यवसायों में 293 पदों चल रही भर्ती प्रक्रिया में सभी अभ्यर्थियों से जरूरी दस्तावेज आमंत्रित किए गए है। आयोग ने कहा है कि सभी आवेदकों से प्रपत्र/शैक्षिक अभिलेख प्राप्त कर उनका परीक्षण किया जाना है।
यूपीएसएसएससी http:upsssc.gov.in के होम पेज पर Examination/Interview विकल्प पर क्लिक करके व्यवसायवार पदों की प्रदर्शित सूची में अपने व्यवसाय का नाम व रजिस्ट्रेशन नंबर पर आवेदन पत्र, प्रमाणीकरण प्रपत्र, देशनापत्रक एवं अंक तालिका पत्रक डाउनलोड कर मुद्रित करेंगे और वांछित सूचनाएं भरकर विज्ञापित अनिवार्य शैक्षिक अर्हताओं/अधिमानी अर्हताओं व अनुभव से संबंधित सुसंगत अभिलेखों जैसे अंकतालिका पत्रक डाउनलोड कर मुद्रित करेंगे और वांछित सूचनाएं भरकर विज्ञापित अनिवार्य शैक्षिक अर्हताओं या अभिलेखों जैसे- अंक तालिका, प्रमाण पत्र/डिप्लोमा/उपाधि, अनुभव प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र व आरक्षण संबंधी प्रमाणपत्र आदि की स्वप्रमाणित छाया प्रतियों संलग्न कर सचिव, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पिकअप भवन, तृतीय तल, गोमती नगर, लखनऊ-226010 के पते पर 05 अक्टूबर 2023 से 25 अक्टूबर 2023 को सायं 5 बजे तक व्यक्तिगत रूप से या स्पीड पोस्ट/रजिस्टर्ड पोस्ट से आयोग कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

More Stories
पर्यटकों के स्वागत के लिये तैयार कूनो नेशनल पार्क कूनो फारेस्ट रिट्रीट ने विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ तैयार की टेंट सिटी
मप्र स्थापना दिवस-सत्तर का मध्यप्रदेश और सात मंजिलें !
ब्रिटिश किंग Charles ने अपने भाई से राजकुमार की उपाधि छीनी