रायपुर
केंद्रीय आवास और शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर आज एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की. सीएम साय और केंद्रीय मंत्री खट्टर ने साथ बैठकर मन की बात कार्यक्रम का 120वां संस्करण को सुना.
मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर को शॉल और प्रतीक चिन्ह नंदी भेंटकर अभिनंदन किया. इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक किरण सिंह देव उपस्थित थे.

More Stories
डीजल पर एक्साइज ड्यूटी समाप्त, पेट्रोल पर ₹10 की कटौती—केंद्र सरकार के फैसले का CM साय ने किया स्वागत
छात्र संघ चुनाव बहाली को लेकर एनएसयूआई का चरणबद्ध आंदोलन तेज, प्रेस वार्ता में दी रणनीति की जानकारी
KKR vs RCB: 13 मई को रायपुर में भिड़ंत, मैच देखने पहुंचेंगे शाहरुख खान