रायपुर
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के प्रोफेसर कॉलोनी में एक लावारिस बैग मिलने से सनसनी फैल गई. बैग की तलाशी लेने पर उसमें जापानी महिला का पासपोर्ट, वीजा, 20 दिसंबर 2024 का टोक्यो से दिल्ली का एयर टिकट, भारत के विभिन्न शहरों की हवाई टिकटें, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए.
वहीं इस बैग के मिलने से पुलिस के सामने अब कई सवाल खड़े हो गए हैं. यह बैग किसका है? क्या यह किसी विदेशी पर्यटक का खोया हुआ सामान है? या फिर किसी आपराधिक घटना से इसका कोई संबंध है? ऐसे कई सवालों के जवाब अब ढूंढने होंगे.
फिलहाल, पुरानी बस्ती थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बैग का असली मालिक कौन है और यह रायपुर में कैसे पहुंचा.

More Stories
राहत योजना : गोल्डन ऑवर में त्वरित उपचार से बच रही अनमोल जिंदगियां
जशपुर में 200 स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को मिला नि:शुल्क फॉस्टेक प्रशिक्षण
मनेंद्रगढ़ महाविद्यालय को प्रदेश के उत्कृष्ट संस्थानों में करेंगे विकसित: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल