नई दिल्ली
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रत्येक मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के पूसा परिसर में किसानों और किसान संगठनों से मुलाकात करेंगे।श्री चौहान ने आज पूसा परिसर में किसानों और किसान संगठनों से मुलाकात की और उनकी शिकायत तथा सुझावों को सुना। विभिन्न राज्यों के किसान संगठनों ने कृषि क्षेत्र में हुए सुधारों को महत्वपूर्ण बताया और उन्हें लागू करने के सुझाव दिए। इनमें किसान नेता धर्मपाल सिंह चौहान, सतेन्द्र सिंह तुगाना, रघुनाथ दादा पाटिल सहित कई किसान शामिल थे।
केंद्रीय कृषि मंत्री ने आश्वस्त किया कि सभी सुझावों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। श्री चौहान ने किसान संगठनों के साथ फसल बीमा, किसान सम्मान निधि, आवारा पशु, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी), खाद बीज सहित किसानों और कृषि से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने किसानों को सरकार के प्रयासों से अवगत भी कराया और केन्द्र सरकार के अब तक लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों और उनके लाभ के बारे में बताया।

More Stories
PM मोदी और शहबाज शरीफ को लिखी 100 हस्तियों की चिट्ठी पर BJP का हमला, जानें किन नेताओं के नाम शामिल
देशभर में लागू हुई G RAM G योजना, कितनी मिलेगी मजदूरी? जानें मनरेगा से ज्यादा या कम
एनएमडीसी ने पहली तिमाही की अब तक की सर्वाधिक मात्रा दर्ज की, 60 एमटी लक्ष्य के लिए गति बनाई