डिंडौरी
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत आज कलेक्टर कार्यालय परिसर से दो पहिया वाहन रैली निकाली गई। उक्त रैली कलेक्टर कार्यालय परिसर से समनापुर तिराहा, पुरानी डिंडौरी तिराहा, मुख्य बस स्टैण्ड होते हुए और कॉलेज तिराहा से पुनः कलेक्टर कार्यालय परिसर में रैली का समापन हुआ। मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत उक्त वाहन रैली में अधिकारी-कर्मचारियों सहित आमजनों ने बढचढ कर भाग लिया। रैली निकालकर सभी मतदाताओं को वोट देने और नए मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का संदेश दिया गया है।

More Stories
भोपाल पूर्व IAS हत्याकांड में बड़ा खुलासा, केयरटेकर को जेल भेजा; हत्या के बाद सिलिंडर ब्लास्ट की रची थी साजिश
रीवा को मेडिकल हब के रूप में किया जा रहा विकसित : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
शहडोल के आदिवासी अंचल में दीपावली से देवउठनी एकादशी तक गूंजता है पारंपरिक लोक-नृत्य का उल्लास