रायपुर
छह हजार करोड़ रुपये से अधिक के महादेव बुक ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट की जांच में अब सीबीआई की पूछताछ का सबसे अहम दौर चल रहा है। सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को 12 नवंबर को रायपुर की विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया जाएगा। आठ दिन की सीबीआई रिमांड पूरी होने पर उसे शाम चार बजे से पहले अदालत में पेश करना है।
दिल्ली में चल रही पूछताछ में जांच एजेंसी का पूरा जोर इस बात पर है कि महादेव सट्टा नेटवर्क कैसे खड़ा हुआ, किन लोगों ने इसमें निवेश किया, अलग-अलग पैनलों के जरिये इसका संचालन कैसे होता था और इस अवैध कारोबार को किन लोगों का संरक्षण मिला।

More Stories
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण, मेडिकल कॉलेज की प्रगति का लिया जायजा
सेवा सेतु से आसान हुआ विवाह प्रमाण पत्र बनवाना, गनपत और हंसलेखा को मिली सुविधा
उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने विकास कार्यों का किया भूमिपूजन और लोकार्पण