बीजापुर.
नक्सलियों ने सुरक्षाबल के जवानों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से आईईडी प्लांट किये थे। प्लांट किये गए दो आईईडी जवानों ने बरामद कर उसे वहीं डिफ्यूज कर दिया। पुलिस के मुताबिक, उसूर ब्लॉक के सुरक्षा कैंप नम्बी से कोबरा 205, सीआरपीएफ 196 बटालियन व बस्तरिया बटालियन की संयुक्त टीम डिमाइनिंग तथा एरिया डॉमिनेशन पर उसूर थाना क्षेत्र के भुसापुर की ओर निकली थी।
डिमाइनिंग के दौरान कोबरा 205 की बीडीएस टीम ने घने जंगली इलाके नम्बी कैम्प से करीब ढाई किलोमीटर दूर से अलग-अलग जगहों एक 3 किलो व एक 1.5 किलो के दो आईईडी बरामद किया गया। कोबरा बीडीएस की टीम द्वारा सुरक्षित तरीके से उसे वही निष्क्रिय कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि नक्सलियों ने प्रेशर आईईडी को स्विच सिस्टम से लगा रखा था। नक्सलियों ने यह आईईडी सुरक्षाबलो के जवानों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से लगाया था।

More Stories
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना
करोड़ों की रॉयल्टी देने वाला गांव, फिर भी तिरपाल के नीचे पढ़ने को मजबूर बच्चे
AC कोच भी नहीं सुरक्षित! रायपुर आ रही छात्रा की सोने की चेन चोरी, 29 दिनों में 14 केस