पौड़ी
पौड़ी के एकेश्वर में सोमवार सुबह दो बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में 22 यात्री घायल हो गए। सूचना पर सतपुली पुलिस और एसडीआरएफ टीम पहुंची। इसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया और बसों को हटाकर मार्ग आवाजाही के लिए खुलवाया गया।
दुर्घटना एकेश्वर रोड पर सोमवार सुबह करीब 9.15 बजे हुई। पुलिस के अनुसार, सुबह कोटद्वार से बस (यूके 15 पीए 0241) सवारियां लेकर चौबट्टाखाल जा रही थी। दूसरी ओर, बस (यूके 15पीए 0825) चौबट्टाखाल से यात्रियों को लेकर कोटद्वार आ रही थी। इसी दौरान हादसा हो गया।

More Stories
मोदी कैबिनेट फेरबदल की चर्चा तेज: क्या इन दिग्गज नेताओं को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी? BJP की नई टीम भी तैयार
EPFO Big News: 31 लाख PF खातों में लावारिस पड़े ₹9,000 करोड़, जानें आपका पैसा तो नहीं फंसा?
ओडिशा में समुद्र का बढ़ता कहर: गंजाम का तट कटाव की चपेट में, 17 गांवों पर मंडराया संकट