मुंबई
'भाबीजी घर पर हैं!' सीरियल से घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस सौम्या टंडन ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिसे देखकर फैंस हैरान-परेशान हो गए हैं। दरअसल, सौम्या ने हॉस्पिटल के बेड से अपनी तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके हाथ में ड्रिप लगी हुई है। उनका इलाज चल रहा है। एक्ट्रेस ने अपने फैंस को हेल्थ अपडेट भी दिया है।
सौम्या टंडन ने इंस्टाग्राम पर हॉस्पिटल के बेड से अपनी कुछ फोटोज शेयर कीं। उनके हाथ में ड्रिप लगी हुई है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'तस्वीरें हमेशा सुंदर नहीं होतीं और जिंदगी हमेशा मुस्कुराती नहीं रहती। रिकवरी हो रही है और जल्द ही फिट होकर उभरेंगे। आपकी शुभकामनाओं के लिए अग्रिम धन्यवाद।'
सौम्या की हालत देख परेशान हुए फैंस
सौम्या के पोस्ट पर फैंस उनकी अच्छी सेहत के लिए दुआ कर रहे हैं। फैंस पूछ रहे हैं कि आखिर उन्हें हुआ क्या है। वहीं कुछ लोगों ने लिखा, 'प्लीज आप जल्दी से ठीक हो जाइये।'
2020 से स्क्रीन से दूर हैं सौम्या
सौम्या ने मॉडलिंग के बाद एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। वो 'जब वी मेट' और 'वेलकम टू पंजाब' (पंजाबी फिल्म) में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा 'ऐसा देस है मेरा', 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' के अलावा 'भाबी जी घर पर हैं!' में काम किया और अनीता भाभी के किरदार में फेमस हो गईं। उन्होंने साल 2020 में इस शो को अलविदा कह दिया।
2018 में दिया बेटे को जन्म
पर्सनल लाइफ की बात करें तो सौम्या ने 2016 में बॉयफ्रेंड सौरभ देवेंद्र सिंह से शादी की। इससे पहले दोनों ने 10 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। सौम्या ने 2018 में बेटे को जन्म दिया। इस समय वो अपनी शादीशुदा जिंदगी को इंजॉय कर रही हैं।

More Stories
सलमान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ का बदला नाम, क्या जंग की टेंशन का असर? नया पोस्टर देखें
Nick Jonas–Priyanka Chopra ऑस्कर जाते वक्त बड़ा हादसा टला, बाल-बाल बची स्टार जोड़ी
Oscars 2026 में ‘वन बैटल आफ्टर एनदर’ की बड़ी जीत, जॉर्डन बने बेस्ट एक्टर, ईशा ने दिखाया रॉयल अंदाज