कोचेला
14 अप्रैल फेमस सिंगर जस्टिन बीबर ने कोचेला की भीड़ को तब हैरान दिया, जब वो एक गाने के लिए टेम्स के साथ स्टेज पर पहुंचे। उनकी परफॉर्मेंस ने सबका दिल जीत लिया। इसके बाद जस्टिन ने अपनी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कीं, लेकिन दो तस्वीरों में उनकी आंखों में आंसू देखकर फैंस हैरान रह गए।
30 साल के जस्टिन बीबर की जिंदगी रोलर-कोस्टर की तरह रही है। उन्होंने कई अप्स एंड डाउन देखे। उन्हें 'रामसे हंट सिंड्रोम' नाम की बीमारी हो गई, जिसकी वजह से उनके आधे चेहरे पर पैरालिसिस हो गया था। उनकी एक आंख की पलक भी वो नहीं झपका पा रहे थे।
डिप्रेशन का हो गए थे शिकार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन सब कारणों के कारण जस्टिन बीबर डिप्रेशन का शिकार हुए। उन्हें बेवजह गुस्सा आने लगा। चिड़चिड़े हो गए। जस्टिन ने पहले भी स्वीकार किया था कि वो लगातार शराब पीने लगे थे और ड्रग्स भी लेने लगे थे।
कोचेला में परफॉर्म करना थी बड़ी बात
जस्टिन के लिए कोचेला में परफॉर्म करना वाकई उनके लिए बहुत बड़ी उपलब्धि थी। इसी वजह से वो इमोशनल जर्नी से गुजर रहे हैं। वो खुद को रोक नहीं पाए और इमोशनल हो गए। उनकी वाइफ हैली बीबर ने भी पोस्ट पर कॉमेंट किया है। फैंस उनका सपोर्ट कर रहे हैं और उन्हें हिम्मत दे रहे हैं।

More Stories
टॉप एक्टर पर प्राइवेट डिटेक्टिव का बड़ा दावा, शादी और रिश्ते को लेकर खुलासा
₹370 बिरयानी विवाद के बाद कॉमेडियन प्रणीत मोरे की वापसी
‘काश वह तानाशाह होते…’ PM मोदी के समर्थन में अनुपमा फेम रुपाली गांगुली का बड़ा बयान