अंबिकापुर
अंबिकापुर के पूर्व विधायक और पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव ने अंबिकापुर नगर निगम चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंह देव ने महापौर का चेहरा बदले जाने की संभावना जताई है। एक वीडियो बयान में उन्होंने कहा कि महापौर और वार्डों के लिए भी बेहतर और योग्य उम्मीदवार की तलाश की जा रही है। डॉक्टर साहब संभावित उम्मीदवार हैं। अंबिकापुर नगर निगम में पिछले 10 साल से डॉ. अजय तिर्की महापौर हैं। कांग्रेस से महापौर उम्मीदवार के लिए नया चेहरा तलाश करने, जिला से लेकर ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है।
कांग्रेस नेता ने बताया कि 10 नगर निगम में चुनाव हो रहे हैं। उसके साथ नगर पालिका और नगर पंचायतों में चुनाव होंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस चुनाव में ज्यादा से ज्यादा कांग्रेस के उम्मीदवार जीत हासिल करेंगे।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राज्य निर्वाचन आयोग के साथ-साथ राजनीतिक दल भी अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस ने अंबिकापुर नगर निगम में जीत का परचम फहरा था। इसके बाद अजय तिर्की को महापौर चुना गया था। उन्होंने भाजपा के प्रबोध मिंज को नौ वोटों से हराया था। डॉ. अजय तिर्की को 28 और प्रबोध मिंज को 19 वोट मिले थे। जबकि एक वोट रिजेक्ट हो गया था।

More Stories
राजस्व सुधारों की नई इबारत लिखता छत्तीसगढ़: ‘ऑटो म्यूटेशन’ और ‘ऑटो डायवर्सन’ से जमीन संबंधी सेवाओं में ऐतिहासिक बदलाव
स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास और पेयजल सुविधाओं को मिलेगा नया संबल, डीएमएफ से 4.13 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों को मंजूरी
CG के मुख्य सचिव ने PM आवास 2.0 टास्क फोर्स की बैठक ली, पात्र आवासहीनों को जल्द पक्का घर देने के निर्देश