कोरबा.
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक ट्रेलर ट्रक और SUV कार की टक्कर 2 सगे भाइयों की मौत हो गई। हादसा शनिवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-130 (कटघोरा-अंबिकापुर रोड) पर तानाखार गांव के पास हुआ। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में भीषण हादसा हुआ। एक ट्रेलर ट्रक और स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) की जोरदार भिड़ंत हुई। हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हादसा शनिवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-130 (कटघोरा-अंबिकापुर रोड) पर तानाखार गांव के पास हुआ। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित अपने पिता को लेने के लिए मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में स्थित अपने मूल स्थान से बिलासपुर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि ट्रक एसयूवी से टकरा गया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान ज्ञान दुबे और प्रेम दुबे के रूप में की गई है, जिनकी उम्र 22 से 25 वर्ष के बीच थी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित घटनास्थल से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

More Stories
कोदो-कुटकी की खेती अपनाएं, पोषण और समृद्धि दोनों पाएं
बस्तर के 30 मेधावी छात्र सीखेंगे सेमीकंडक्टर तकनीक, IIT मद्रास में मिलेगा विशेष प्रशिक्षण
डिटर्जेंट गोदाम की आड़ में बन रहा था गुटखा, किराएदार की तलाश में जुटी पुलिस