रामपुर
घर के बाहर खेल रहे बच्चों पर कच्चे मकान की दीवार गिर गई। मलबे में दबकर तीन बच्चों की मृत्यु हो गई, जबकि दो घायल हो गए। हादसे के बाद गांव में चीख पुकार मच गई। हादसा जिले के थाना भोट क्षेत्र के सनकरी गांव में हुआ।
रविवार को बाहर खेल रहे थे बच्चे
गांव के बच्चे रविवार दोपहर करीब 12 बजे खेल रहे थे। इस दौरान कच्चे मकान की दीवार उनके ऊपर भरभराकर गिर गई। बच्चे उसमें दब गए। उनकी चीख पुकार सुनकर लोग आ गए। मलबा हटाकर बच्चों को बाहर निकाला। उन्हें चिकित्सक के पास ले गए, जहां जब्बार की छह साल की बेटी इनायत, सद्दाम के तीन साल के बेटे अलबक्श और शन्नू के तीन साल के बेटे अलीम को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
गांव के छोटे की तीन साल की बेटी अनम और जब्बार का पांच साल का बेटा सादिक हादसे में घायल हो गए। घटना से गांव में अफरातफरी मच गई। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी भी गांव पहुंचे हैं। भोट थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक और घायल एक ही परिवार के हैं। चचेरे-तहेरे भाई-बहन हैं। वे सभी दादा आले हसन के मकान के बाहर खेल रहे थे। मकान की दीवार गिरने से हादसा हो गया।

More Stories
India-US Trade Deal: जल्द फाइनल हो सकती है भारत-अमेरिका डील, अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि के दौरे से बढ़ी उम्मीदें
AAP विधायक को बड़ा झटका, पत्नी समेत 9 लोगों को 7-7 साल की जेल; मारपीट और वसूली मामले में सजा
Rule Change From July: 1 जुलाई से बदल जाएंगे ये 7 बड़े नियम, LPG, रेलवे और आधार से जुड़े बदलाव का जेब पर असर