खंडवा
पंधाना विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने पहल की है। उन्होंने ग्राम निहालवाड़ी से डाभी होते हुए मिटावल तक लगभग 13 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण के लिए प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह को पत्र लिखकर आवश्यक स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया है।
25 गांवों के ग्रामीणों को मिलेगा लाभ, खरगोन जिले से होगा सीधा जुड़ाव
सांसद पाटिल द्वारा 25 नवंबर को भेजे गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि छैगांवमाखन विकासखंड के अंतर्गत आने वाला यह मार्ग आसपास के लगभग 25 गांवों के ग्रामीणों के आवागमन का प्रमुख रास्ता है। सड़क निर्माण होने से यह क्षेत्र सीधे खरगोन जिले से जुड़ जाएगा। इससे दोनों जिलों के ग्रामीणों, किसानों और विद्यार्थियों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।

More Stories
स्व. डॉ. दर्शन सिंह जी की 10वीं पुण्यतिथि पर निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन
एमपी बोर्ड के छात्रों को बड़ी राहत, अब 10वीं-12वीं के दो अंक वाले सवालों में भी मिलेगा विकल्प
महिला एशियन हॉकी में भारत का विजय अभियान जारी, जापान को 4-0 से हराकर दर्ज की लगातार पांचवीं जीत