इंदौर
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के प्रशासनिक ढांचे में एक बड़ा बदलाव किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर जिले का प्रभार छोड़ दिया है, जिसके बाद राज्य शासन ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) मंत्री चेतन्य काश्यप को इंदौर जिले का नया प्रभारी मंत्री नियुक्त किया है।
सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश
इस संबंध में मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा बुधवार, 25 नवंबर 2026 को आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है। उप सचिव शैलेन्द्र कुमार हनोतिया के हस्ताक्षर से जारी इस आदेश के अनुसार, राज्य शासन ने चेतन्य काश्यप को उनके वर्तमान विभाग के साथ-साथ इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री की जिम्मेदारी भी सौंपी है।

More Stories
सरकारी बंगलों पर माननीयों का कब्जा, विधायक-मंत्री और पूर्व सांसदों पर लाखों का किराया बकाया
ग्वालियर में उमा भारती का बड़ा बयान, कहा- चुनाव लड़ना है या नहीं, यह मैं खुद तय करती हूं
‘5 लाख रुपए ले लीजिए एसपी साहब, हमें न्याय दिला दीजिए’, चार बहनों ने पैसों से भरा बैग सौंपकर लगाई गुहार