भोपाल
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी अपने कार्य क्षेत्र में ग्रामीण एवं कृषि उपभोक्ताओं को अब मात्र 5 रुपये में स्थायी कृषि पंप कनेक्शन उपलब्ध करा रही है। योजना प्रारंभ से अब तक इस योजना का लाभ 16 हजार 545 ग्रामीण कृषकों को मिल चुका है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक श्री क्षितिज सिंघल ने कहा है कि कृषि पम्पों के कनेक्शनों की संख्या बढ़ाए जाने हेतु ऐसे कृषक जो विद्युत की उपलब्ध लाइन के समीप स्थित हैं उनको सुविधानुसार आसानी से स्थाई कृषि पंप कनेक्शन दिया जा रहा है।
4 हजार ग्रामीण उपभोक्ताओं ने लिया मात्र 5 रुपये में घरेलू नवीन विद्युत कनेक्शन
योजना का लाभ अब तक लगभग 4 हजार ग्रामीण उपभोक्ताओं को भी मिल चुका है। नवीन घरेलू एवं कृषि पंप स्थायी विद्युत कनेक्शन का आवेदन सरल संयोजन पोर्टल के माध्यम से किया जा सकता है। इसके लिए portal.mpcz.in पर मांगी गई आवश्यक जानकारी देनी होती है। अधिक जानकारी के लिए कंपनी के टोल फ्री नंबर 1912 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

More Stories
जल गंगा संवर्धन अभियान विकास का आधार और भावी पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने का प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव अभियान में ग्राम स्तर तक जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना आवश्यक जल संरचनाओं के जलग्रहण क्षेत्र पर अतिक्रमण केविरूद्ध की जाए कार्यवाही
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मार्गदर्शन का सुखद परिणाम पचमढ़ी का ग्रीन डेस्टिनेशन ब्रॉन्ज सर्टिफिकेट : राज्यमंत्री लोधी
भाईदूज/यम द्वितीया के अवसर पर भगवान चित्रगुप्त मंदिर में विशेष पूजन मंत्री सारंग ने मंदिर में किया पूजन-अर्चन