सतना
जिले के नागौद थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंहपुर रोड पर सड़वा पुलिया के नजदीक स्थित निया मैरिज गार्डन के पीछे खाली प्लाट पर एक युवक का रक्तरंजित शव मिलने से हडक़म्प मच गया। स्थानीय लोगों ने निया मैरिज गार्डन के पीछे शव मिलने की नागौद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची नागौद पुलिस ने मृतक कि शिनाख्त गोपाल श्रीवास्तव पिता बृजेश श्रीवास्तव उम्र 32वर्ष निवासी सुरदहा थाना जसो के रूप में हुई है। घटना के संबंध में नागौद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपित नागौद के हरदुआ टोला में किराए से कमरा में रहकर रेलवे संविदाकार के यहां सुपरवाइजर की नौकरी करता था।
वह सुबह करीब आठ बजे अपने दोस्त जितेन्द्र के साथ मोटर साइकिल में बैठकर सड़वा स्टेशन की ओर जा रहा था। तभी घटना स्थल पर पहले से फरसा लिए खड़े आरोपित ने बृजेश श्रीवास्तव पर एकाएक हमला कर दिया। आरोपित के ताबड़तोड़ हमले से हतप्रभ दोनों गाड़ी छोडक़र भागने लगे। हालंकि इस बीच बृजेश का पैर गड्डे में फस जाने से वह गिर गया। उसका दोस्त वहां से भाग निकला और जब वह मदद लेकर वापस लौटा। तब तक आरोपित ने बृजेश के ऊपर फरसे से कई वार करते हुए उसे मौत के घाट के उतार चुका था। पुलिस ने आरोपित की पहचान कर ली है। पुलिस के अनुसार आरोपित मृतक के गांव सुरदहा निवासी अशोक पयासी के रुप में की है। आरोपी अशोक पयासी की तलाश में प्रशिक्षु आईपीएस मनीष भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम सुरदहा गई हुई है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी की खबर नहीं है।
नाजायज संबंधों के चलते हत्या की आशंका
इस मामले की तस्दीक करने मृतक व आरोपित के गांव सुरदहा पहुंची पुलिस टीम के अनुसार बृजेश श्रीवास्तव की हत्या नाजायज संबंधों के चलते अशोक पयासी द्वारा की गई है। नागौद थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपित व मृतक एक ही गांव सुरदहा के रहने वाले हैं। एक साल पूर्व मृतक बृजेश ने आरोपित अशोक पयासी की पत्नी को अपने प्रेम जाल में फंसाकर अपने साथ नागौद में रख लिया था। अशोक पयासी ने जसो थाना में जिसकी लिखित शिकायत भी दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस के कोई एक्शन नहीं लेने पर आरोपित अशोक खुलेआम मृतक बृजेश की हत्या करने की बात कहता था। बताया यह भी जाता है कि आरोपित व उसकी पत्नी के तीन बच्चे भी है।
शव के नजदीक मिला खून से सना फरसा
स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस को शव के नजदीक ही घटना स्थल पर खून से सना फरसा पड़ा मिला। इससे पुलिस इस बात का अंदाजा लगा रहीं है कि संभवत: आरोपित ने इसी धारदार हथियार से मृतक के ऊपर एक के बाद एक लगातार कई वार किए होंगे। इससे बृजेश की मौत हो गई होगी।

More Stories
हैदराबाद में टी-हब के नवाचार मॉडल का मध्यप्रदेश प्रतिनिधिमंडल ने किया अध्ययन
‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ‘ की उड़ान से सतना की प्रिया बनीं उत्तरप्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर
ग्वालियर जिले के अधिकारियों को स्पोट लेप्रोसी सर्वे एक इन्नोवेटिव कार्यक्रम के लिए राज्य में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए किया सम्मानित