रायपुर
चुनाव की बेला में पार्टी छोड़कर आना जाना लगा रहेगा,इस बीच जोगी कांग्रेस के तीन बड़े नेता जो कि इस बार भी अपनी सीटों पर विधानसभा का चुनाव लडऩे की तैयारी में थे कि अचानक कांग्रेस में प्रवेश कर लिया है।
पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज व डिप्टी सीएम टी एस सिंहदेव ने इन नेताओं का स्वागत करते हुए पार्टी में शामिल होने की प्रक्रिया पूरी करवायी। शामिल होने वाले नेता हैं -खुज्जी से जनरैलसिंह भाटिया,मानपुर से संजीत ठाकुर व चंद्रपुर से गीतांजलि पटेल, ये नेता शुरू से जोगी खेमे से जुड़े हुए थे,इनके साथ इनके समर्थकों ने भी पार्टी छोड़ दी है।

More Stories
वैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में आएगी और तेजी, कानून का उल्लंघन करने वालों पर होगी विधिसम्मत कार्रवाई
कौशल विकास तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग की समन्वय सह निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न
छत्तीसगढ़ में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के स्थापना का प्रस्ताव, अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव