रायपुर
रायपुर पुलिस ने एक ओर जहां 5 किलो गांजे के साथ मध्यप्रदेश के शहडोल के रहने वाले दो पुरुषों को तथा भाठागांव स्थित नया बस स्टैण्ड पास से एक महिला के पास से 3.450 किलो गांजा को जप्त किया। उक्त महिला जबलपुर की रहने वाली है। इन तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 20 बी नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
मुखबीर ने सूचना दी थी कि नेहरू नगर स्थित चांदनी चौक पास 2 व्यक्ति अपने पास रखा गांजा बेचने ग्राहक की तलाश कर रहे है। मुखबीर के बताये हुलिए के व्यक्तियों की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम भोले विश्वकर्मा एवं पप्पू विश्वकर्मा निवासी बरतरा थाना खैरता जिला शहडोल मध्यप्रदेश का होना बताया। उनके पास रखे बैग की तलाशी में गांजा मिला। जो 5 किलो वजन और कीमत 50,000/- रुपए जप्त कर धारा 20 बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध दर्ज किया ।
उधर कल टिकरापारा पुलिस ने भाठागांव स्थित नया बस स्टैण्ड पास एक महिला को चिन्हांकित कर पकड़ा। पूछताछ में महिला ने अपना नाम हेमलता चक्रवर्ती निवासी बड़ी खेलमई थाना हनुमान जिला जबलपुर बताया। उसके पास रखे बैग में 3.450 किलो ग गांजा कीमत 30,450 रुपए जप्त कर किया।

More Stories
अवैध खनन पर साय सरकार का बड़ा प्रहार, बढ़ा जुर्माना और कार्रवाई हुई सख्त
भारतमाला परियोजना के दो राष्ट्रीय राजमार्गों के काम मार्च-2027 तक होंगे पूरे
सैनिक स्कूल अंबिकापुर में आधुनिक पीवीसी बैडमिंटन कोर्ट का लोकार्पण, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच