मुंबई
बाॅलीवुड के किंग खान अभिनेता शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी की खबर सामने आई है। जिसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा एक्शन लेते हुए एक्टर की सुरक्षा बढ़ा दी है। महाराष्ट्र पुलिस ने बताया कि कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिलने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने अभिनेता शाहरुख खान की सुरक्षा बढ़ाकर Y+ कर दी है। शाहरुख खान ने राज्य सरकार को लिखित शिकायत दी थी कि फिल्म 'पठान' और 'जवान' के बाद उन्हें जान से मारने की धमकी भरे कॉल आ रहे हैं।
मुंबई पुलिस द्वारा शाहरुख खान को Y+ सिक्योरिटी में 6 पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर और 5 वेपन्स के साथ 24 घंटे एक्टर की सुरक्षा करेंगे। दरअसल पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी की शाहरुख खान को जान का खतरा है। हाल ही में उनकी फिल्म पठान और जवान दोनों सुपरहिट रही। जिसके बाद शाहरुख अंडरवर्ल्ड और गैंगस्टार के निशाने पर है। इससे पहले सिर्फ 2 पुलिस वाले ही उनकी सिक्योरिटी में थे। वहीं किंग खान को मिली Y+ सिक्योरिटी का खर्चा खुद शाहरुख खान उठाएंगे, इसका भुगतान एक्टर को महाराष्ट्र सरकार को करना होगा। इससे पहले सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकिया मिली थी जिसके बाद उन्हें भी Y+ सुरक्षा सिक्योरिटी दी गई थी।

More Stories
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ डुओलॉजी ने मचाया धमाल, प्रॉफिट शेयरिंग से कमाए 325 करोड़ रुपये
‘वेलकम टू द जंगल’ को सेंसर बोर्ड से मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट, 18 बदलाव के बाद हुई पास
प्रेग्नेंट हैं सामंथा? फेमस फिल्म डायरेक्टर के खुलासे से मची हलचल