नई दिल्ली
केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता अमित शाह ने चुनाव आयोग द्वारा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले धड़े को असली शिवसेना घोषित किए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी। अमित शाह ने कहा कि विपरीत विचारधारा वाले लोगों के तलवे चाटने वालों को अब पता चल गया है कि सच्चाई किस तरफ है। शनिवार को एक कार्यक्रम में बोलते हुए अमित शाह ने उद्धव ठाकरे का नाम लिए बिना उनपर तंज कसा। सीएम शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में अमित शाह ने कहा कि, "कल, सत्यमेव जयते शब्द की विशेषता का पता चला।''
'झूठ का सहारा लेकर चिल्लाने वालों को….'
चुनाव आयोग (ईसी) ने शुक्रवार को सीएम शिंदे के नेतृत्व वाले समूह को 'शिवसेना' नाम और धनुष और तीर का अपना चुनाव चिन्ह आवंटित किया। इस प्रक्रिया में उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका लगा, जिनके पिता बाल ठाकरे ने 1966 में संगठन की स्थापना की थी। उद्धव ठाकरे का नाम लिए बगैर अमित शाह ने कहा, 'झूठ का सहारा लेकर चिल्लाने वालों को आज पता चल गया है कि सच्चाई किसके पक्ष में है।'

More Stories
उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका? 6 सांसदों की बगावत की चर्चा तेज, शिंदे खेमे की बढ़ी सक्रियता
दिग्विजय सिंह के सुप्रीम कोर्ट संबंधी बयान पर बवाल, अवमानना के आरोप के बीच सॉलिसिटर जनरल से शिकायत
अभिषेक बनर्जी के घर आधी रात पुलिस का छापा, ताला तोड़कर घुसी टीम; मदन मित्रा के आवास पर भी दबिश