तुर्की
तुर्की के एरज़ुरम शहर में एक हैरान कर देने वाली वीडियो सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, वीडियो में एक उल्का पिंड को देखा गया है। जो काफी चमकीला और तेज था जिससे कुछ पल के लिए आसमान का नजारा ही बदल गया था। इतना ही नहीं जब यह उल्का पिंड बादलों को टकराते हुए गिरा तो सड़क पर एक बच्चा भी खेल रहा था। यह नजारा तुर्किये (Turkey) के पूर्वी हिस्से में एर्जुरम शहर और गुमुशाने प्रांत के आसमान में शनिवार रात को देखने को मिला।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में उल्का पिंड एक बार बड़ा हो रहा है तो एक बार छोटा और काफी तेज गति से चल रहा है। वीडियो पर की लोगों ने अपने रिएक्शन दिए. एक यूजर द्वारा सोशल मीडिया साइट एक्स पर साझा किए गए ऐसे ही एक वीडियो में, एक बच्चे को गुब्बारे के साथ खेलते हुए देखा जा सकता है।
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी, नासा के अनुसार, उल्कापिंड, या ”अंतरिक्ष चट्टानें”, अंतरिक्ष में ऐसी वस्तुएं हैं जिनका आकार धूल के कणों से लेकर छोटे क्षुद्रग्रहों तक होता है। एक्सपर्ट के अनुसार, जब उल्कापिंड तेज़ गति से पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करते हैं तो वे जल जाते हैं. उनके आग के गोले को उल्का और इस घटना को उल्कापात कहा जाता है। बता दें कि इससे पहले जापान और ब्राजील में भी ऐसे उल्का पिंड दिखाई दिया था।

More Stories
EPFO Subscribers के लिए बड़ी खुशखबरी! इसी महीने ATM और UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, सरकार का बड़ा ऐलान
ICAI CA Final Result 2026 जारी, पटियाला के नूर सिंगला बने ऑल इंडिया टॉपर; ऐसे करें स्कोरकार्ड चेक
UK-India FTA 15 जुलाई से लागू, व्हिस्की से ब्यूटी प्रोडक्ट तक कई सामान होंगे सस्ते; जानिए पूरी लिस्ट