कांकेर
भारतीय जनता पार्टी के अंतागढ़ मंडल अध्यक्ष जीतू मरकाम ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा किए गए घोषणाओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। वहीं क्षेत्रीय विधायक बजट में अरबों रुपए के कार्य शामिल कराए जाने की बात कह कर वाह-वाही लूट रहे हैं। उन्होंने कहा अंतागढ़ से नारायणपुर तक की सड़क बदहाल हो चुकी है। चारगांव माइंस से अंतागढ़ तक की सड़क भी पूरी तरह बदहाल है। विकास के नाम से दंभ भरने वाले अंतागढ़ विधायक अनूप नाग करोड़ों और अरबों रुपए के विकास की बातें कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ बजट में कार्यों को शामिल करा लेना ही उपलब्धि नहीं होती।
अंतागढ़ से नारायणपुर मार्ग जिसकी घोषणा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 2021 में की थी, जिसे बजट में शामिल कराकर अपनी पीठ थपथपाने वाले विधायक उसके लिए प्रशासकीय स्वीकृति नहीं दिला पा रहे हैं, जो सोचनीय विषय है। मंडल अध्यक्ष जीतू मरकाम ने कहा कि ग्राम पंचायतों के सरपंचों को रबर स्टांप की तरह उपयोग कर नगरीय प्रशासन में करोड़ों के कार्य बिना टेंडर निकाल कर कराए जा रहे हैं, जिससे न सिर्फ टैक्स की चोरी हो रही है, बल्कि सरकार को भी करोड़ों रुपए का नुकसान हो रहा है। वही सरपंचों को एजेंसी बनाने के नाम पर अपने लोगों को कार्य दिलाकर शासकीय राशि का बंदरबांट किया जा रहा है।

More Stories
महासमुंद जेल से रायपुर लाया गया दुष्कर्म आरोपी नरेंद्र शास्त्री, चावल देखकर भविष्य बताने का करता था दावा
आज जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त, किसानों के खाते में आएंगे ₹2000
23 जून को होगी साय कैबिनेट की बैठक, धान बुआई और खाद-बीज की उपलब्धता पर रहेगा फोकस