रायपुर
कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने अपने भ्रमण के दौरान तिल्दा विकासखंड के विभिन्न विकास कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने परसदा क गांव पहुंचकर जल जीवन मिशन के कार्यों का अवलोकन किया। नवनिर्मित टंकी का अवलोकन किया । उसकी जल क्षमता आदि की जानकारी संबंधित अधिकारी से ली। ग्रामीणों को पर्याप्त पानी की उपलब्धता तथा नल से बह रहे पानी में टोटी लगाने, सड़कों की मरम्मत आदि के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने मोहरेंगा के नरवा कार्य का अवलोकन किया है तथा पूर्व में हुए और वर्तमान में हुए कार्यों की जानकारी लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया और कहा कि आसपास में नमी बनी रहनी चाहिए।उन्होंने वहां उपस्थित सरपंच तथा ग्रामीणों से भी बात की। उन्होंने वहां समुदाय के लिए रिचार्ज पीट निर्माण कार्य का अवलोकन किया।
कलेक्टर डॉ भूरे ने कुर्रा गौठान का अवलोकन किया तथा वहां संचालित आजीविका गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने वर्मी उत्पादन और विक्रय की जानकारी लेकर शासन द्वारा दिए गए निदेर्शों का पालन करने कहा। कलेक्टर डॉ भुरे ने ग्राम बंगोली, ग्राम अड़सेना तथा रजिया में अमृत सरोवर योजना अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों का अवलोकन करके संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने तालाब जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी पूर्ण -अपूर्ण कार्य की जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी।
कलेक्टर डॉ भुरे अपने भ्रमण के दौरान आज प्राथमिक शाला कोहका, प्राथमिक शाला घुलघुल में चल रहे मरम्मत कार्यों का भी अवलोकन किया। उन्होंने निर्धारित समय सीमा में मरम्मत कार्य पूर्ण करने कहा। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित प्राकृतिक पेंट गोबर से ही रंगाई पुताई की जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि समन्वय बनाकर काम करें तथा शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर आम जनों को दिलाना सुनिश्चित करें।इस अवसर पर जिला पंचायत रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आकाश छिकारा ,सहायक कलेक्टर श्री जयंत नाहटा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित सभी संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

More Stories
“जय बिहान” से आत्मनिर्भरता तक: बलरामपुर में महिलाओं की बदलती तस्वीर के साक्षी बने मुख्यमंत्री साय
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
निर्माणाधीन नालंदा परिसर का मुख्यमंत्री साय ने किया निरीक्षण: गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश