विल्लुपुरम (तमिलनाडु)
23 अगस्त की शाम भारतवासियों के लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आई। बीते बुधवार (23 अगस्त) को ISRO के चंद्रयान ने चंद्रमा के साउथ पोल पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग कर ली है। इस मिशन के कामयाब होने से पहले पूरे देश में लोग दुआएं कर रहे थे और आखिर में पूरे देशवासियों की दुआएं और ISRO के वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत रंग लाई। पूरे भारत को ISRO के वैज्ञानिकों पर गर्व है।
वहीं, दूसरी तरफ चंद्रयान-3 के परियोजना निदेशक पी वीरमुथुवेल के पिता ने इसरो के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 के चंद्रमा की सतह पर सफल लैंडिंग पर जश्न मनाया।
चंद्रयान-3 के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पी वीरमुथुवेल के पिता ने कहा कि आज चंद्रयान-3 बेहद सफलतापूर्वक लैंड हुआ। तो यह ख़ुशी भारत के साथ-साथ तमिलनाडु के प्रत्येक व्यक्ति को है। इसलिए मैं बहुत बहुत खुश हूं। मेरे बेटे ने कड़ी मेहनत की। एक पिता के तौर पर मैं आपके साथ खुशियां बांट रहा हूं। मैं बहुत खुश हूं।

More Stories
हिन्दू तो हिन्दू है, किसी भी मंदिर में जा सकता है’; जस्टिस नागरत्ना ने क्यों दिया यह बयान?
FASTag के नाम पर बड़ा फ्रॉड, NHAI की एडवाइजरी, छोटी सी गलती पड़ेगी भारी
₹75,272 करोड़ की सबसे बड़ी डिफेंस डील, भारत को जर्मनी से मिलेगी दुनिया की सबसे साइलेंट सबमरीन टेक्नोलॉजी