कराची
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इसकी पुष्टि की है कि विदेशी कोच मिकी आर्थर, ग्रांट ब्राडबर्न और एंड्रयू पुटिक ने राष्ट्रीय टीम और बोर्ड के साथ अपने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। भारत में 50 ओवरों के विश्व कप के बाद उनके पोर्टफोलियो में बदलाव करके उन्हें राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
इन तीनों के साथ गेंदबाजी कोच मोर्नी मोर्कल भारत मे विश्व कप में पाकिस्तानी टीम के साथ थे। पाकिस्तान टूर्नामेंट में नॉकआउट चरण में भी नहीं पहुंच सका जिसके बाद पीसीबी प्रबंध समिति के प्रमुख जका अशरफ ने उन्हें एनसीए भेज दिया। तीनों ने इससे इनकार किया और छुट्टी लेकर घर लौट गए। मोर्कल ने विश्व कप के तुरंत बाद इस्तीफा दे दिया था।
बोर्ड के एक विश्वस्त सूत्र ने बताया कि इन तीनों से बातचीत की गई और उन्हें खुद ही इस्तीफा देने के लिये कहा गया। अनुबंध के तहत अगर पीसीबी उन्हें बर्खास्त करता तो छह महीने का वेतन देना पड़ता। सूत्रों ने कहा कि तीनों से बातचीत सफल रही और उन्होंने जनवरी के आखिर में इस्तीफा देने पर रजामंदी जताई।

More Stories
न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं तीन खिलाड़ी, टीम इंडिया में होगी सीनियर्स की वापसी
शाई होप का ऐतिहासिक शतक; वेस्टइंडीज ने न्यू चंडीगढ़ वनडे में 352 रनों का लक्ष्य हासिल कर रचा इतिहास
IND vs WI: केएल राहुल का नाबाद शतक, रोहित के 92 रन से भारत ने खड़ा किया 351 रनों का पहाड़