नई दिल्ली
टीम इंडिया से बाहर चल रहे अजिंक्य रहाणे इस समय रणजी ट्रॉफी के जरिए वापसी का रास्ता खोज रहे हैं, मगर उनकी खराब फॉर्म इस टूर्नामेंट में भी जारी है। मुंबई की ओर से रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए रहाणे फिलहाल 1 रन बनाने को भी तरसते हुए दिखाई दे रहे हैं। रहाणे केरल के खिलाफ इस समय अपना सीजन का दूसरा मुकाबला खेल रहे हैं और वह इस बार भी बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। इससे पहले आंद्र प्रदेश के खिलाफ भी हुए मुकाबले में वह गोल्डन डक का शिकार बने थे।
मुंबई इंडियंस ने रणजी ट्रॉफी 2023-24 में अपना पहला मैच बिहार की ओर से खेला था जहां टीम ने पारी और 51 रनों से बड़ी जीत दर्ज की थी। इस मैच में रहाणे नहीं खेले थे। टीम का दूसरा मुकाबला आंद्र प्रदेश के खिलाफ था। इस मैच में भी मुंबई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 विकेट से जीत दर्ज की थी, मगर रहाणे यहां 1 भी रन नहीं बना पाए थे। पहली पारी में नंबर-3 पर उतरे कप्तान पहली गेंद पर नीतिश रेड्डी का शिकार बने। वहीं दूसरी पारी में उन्हें बैटिंग करने का ही मौका नहीं मिला।
आज मुंबई सीजन का अपना तीसरा मुकाबला केरल के खिलाफ खेल रही है। खबर लिखे जाने तक टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 183 रन बना लिए हैं। मुंबई की हालत इस मैच में थोड़ी खराब नजर आ रही है। उम्मीद थी कि रहाणे इस मैच में कुछ कमाल करेंगे, मगर इस बार भी वह गोल्डन डक का शिकार बने। बासिल थंपी की पहली गेंद पर वह विकेट के पीछे संजू सैमसन को कैच थमा बैठे। अब देखने वाली बात यह होगी की रहाणे दूसरी पारी में खाता खोल पाते हैं या नहीं।

More Stories
न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं तीन खिलाड़ी, टीम इंडिया में होगी सीनियर्स की वापसी
शाई होप का ऐतिहासिक शतक; वेस्टइंडीज ने न्यू चंडीगढ़ वनडे में 352 रनों का लक्ष्य हासिल कर रचा इतिहास
IND vs WI: केएल राहुल का नाबाद शतक, रोहित के 92 रन से भारत ने खड़ा किया 351 रनों का पहाड़