सारंगपुर
सारंगपुर की फिजा अब सर्द होने लगी है। हालात ये हैं कि गर्म कपड़ों के सहारे दिन गुजारने को मजबूर हैं। शहर में बढ़ रही सर्दी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दिन का तापमान भी घटकर 29 डिग्री दर्ज किया गया है। तो रात का तापमान भी 13 डिग्री पहुंच गया है। मौसम विभाग ने आगे भी मौसम के इसी तरह बने रहने की संभावना जताई है।
सूरज ढलते ही लोग गर्म कपड़ों का सहारा लेने को मजबूर है। मौसम विशेषज्ञ आरएस गोयल ने बताया कि मौसम लगातार सर्द हो रहा है। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया है। जिसमें और कमी आने की संभावना है। उन्होंने बताया कि आगे भी मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना है जिसमें परिवर्तन की खास संभावना नहीं है।
धुंध और सर्द हवाओं ने बदली लोगों की दिनचर्या
सुबह-सवेरे जल्दी घर से निकलने वाले लोगों को हल्की धुंध का भी सामना करना पड़ रहा है। तो दिन में सूरज निकलने के बाद भी 7 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही सर्द हवाएं भी लोगों को खासा परेशान कर रही है, जिसके चलते लोगों की दिनचर्या में भी परिवर्तन आने लगा है।

More Stories
“नशे को ना, जिंदगी को हाँ”
सितंबर में उज्जैन आएंगे राहुल गांधी, महाकाल के करेंगे दर्शन; कार्यकर्ताओं से भी करेंगे संवाद
कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिलीप जायसवाल 13 से 15 अगस्त तक जिले के प्रवास पर