रायपुर
पुरानी बस्ती इलाके में नाले में दो रोज पहले अधेड़ की लाश मिलने के बाद आज एक युवक की लाश कचना तालाब में तैरती मिली है. हालांकि, अभी तक युवक की पहचान नहीं हो पाई है.
मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह खम्हारडीह थाना क्षेत्र के कचना तालाब में एक युवक की लाश आस-पास के लोगों ने देखी, जिसकी सूचना तत्काल उन्होंने पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है.
फिलहाल, युवक की पहचान नहीं हो पाई है. युवक के पास से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है. ये मामला हत्या है या आत्महत्या पुलिस इसकी जांच के जुट गई है.
खम्हारडीह थाना प्रभारी ने बताया कि अर्धनग्न अवस्था में लाश कचना तालाब में पाई गई है. ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवक नहाने गया था. बॉडी को तालाब के बाहर निकाल लिया गया है. शिनाख्त की जा रही है. जांच करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

More Stories
राज्यपाल डेका से सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ की स्टैंडिंग काउंसिल सुजैन ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शी पहल : ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़’ अभियान से सुशासन का लाभ पहुंचेगा हर परिवार तक