नई दिल्ली
भारतीय नौसेना पाकिस्तान के साथ नौसैनिक अभ्यास में भाग लेने वाले चीनी पनडुब्बी और युद्धपोतों की आवाजाही पर कड़ी नजर रख रही है। सरकारी सूत्रों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। मलक्का जलडमरूमध्य के माध्यम से हिंद महासागर क्षेत्र में प्रवेश करने के बाद से ही नौसेना चीनी प्लेटफार्मों पर नजर रख रही है। चीन की PLA नौसेना ने पाकिस्तान के साथ सी गार्जियन अभ्यास के लिए फ्रंटलाइन युद्धपोतों और एक पनडुब्बी सहित कई प्लेटफार्मों को तैनात किया है। सूत्रों ने कहा कि भारत की व्यापक समुद्री डोमेन जागरूकता के हिस्से के रूप में, नौसेना राष्ट्रीय सुरक्षा हितों के अनुरूप हिंद महासागर क्षेत्र में सभी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखती है।
अब तक का सबसे बड़ा नौसैनिक अभ्यास
मीडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच, चीन और पाकिस्तान हिंद महासागर क्षेत्र (IOR) में अपना अब तक का सबसे बड़ा नौसैनिक अभ्यास कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, यह अभ्यास उत्तरी अरब सागर में शुरू हुआ। चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (नौसेना) ने सी गार्डियन के तीसरे संस्करण के लिए एक विध्वंसक और दो आधुनिक फ्रिगेट, एक पारंपरिक हमला पनडुब्बी और एक पनडुब्बी सहायता जहाज भेजा है।

More Stories
हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की नियुक्ति कैसे होती है? जानें CJI, कॉलेजियम और केंद्र की पूरी भूमिका
पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा कदम, ‘Build New NTA’ मिशन के तहत होंगी नई भर्तियां
छात्र आंदोलन पर संसद में चर्चा को तैयार सरकार, ‘गृह मंत्री देंगे जवाब’; विपक्ष की मांग पर बनी सहमति