मुंबई।
बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म ‘स्त्री 2’ का टीजर रिलीज हो गया है। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म ‘स्त्री’ वर्ष 2018 में प्रदर्शित हुयी थी। स्त्री में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर ने मुख्य भूमिका निभायी थी।
अमर कौशिक अब स्त्री का सीक्वल स्त्री 2 बना रहे हैं। स्त्री 2 का टीजर रिलीज हो गया है। राजकुमार राव ने ‘स्त्री 2’ फिल्म के टीजर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। टीजर शेयर करते हुए राजकुमार राव ने कैप्शन में लिखा, एक बार फिर चंदेरी में फैला आतंक। स्त्री 2 की शूटिंग शुरू हो गई है। वो आ रही है, अगस्त 2024 को।

More Stories
बिग बॉस में रीति तिवारी को लेकर नया ट्विस्ट, सिंगर एकम बावा ने किए बड़े दावे
Bigg Boss में रीति तिवारी पर भड़के सलमान खान, बोले- ‘आपको कोई नहीं जानता था’
‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद मेकर्स से माफी मांग रहे बॉलीवुड के लोग, प्रोड्यूसर ने बताया कारण