मुंबई
काजोल देवगन अक्सर अपने मजाकिया अंदाज को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘द ट्रायल’ के प्रमोशन में पहुंचीं, जिसका एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में काजोल वहां पर मौजूद पैपराजी को परेशान करते हुए पोज देने से मना कर देती हैं। इस वीडियो में काजोल स्टेज पर दिखाई दे रही हैं। उन्होंने यलो आउटफिट कैरी किया हुआ है। इसी बीच जब मीडिया वालों ने काजोल से तस्वीरों के लिए पोज देने के लिए रिक्वेस्ट की तो उन्होंने कहा, ये जिंदगी में नहीं मिलेगा। हो गया ना? जब उनसे कहा गया कि कई लोगों को अभी त फोटोज नहीं मिली हैं, तो वह थोड़ा नाराज होते हुए कहती हैं, नहीं मिला मतलब? इतने देर से क्या कर रहे थे ?
हालांकि बाद में वह पोज देने के लिए तैयार हो जाती हैं। वीडियो सामने आते ही फैंस ने काजोल को ट्रोल करना शुरू कर दिया। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए उन्हें इरिटेटिंग बताया है। दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘अजय देवगन कैसे झेलता है इसको, बहुत परेशान करने वाला स्वाभाव है’। वहीं तीसरे ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘जया बच्चन 2.0।’ काजोल इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज द ट्रायल- प्यार, कानून, धोखा के प्रमोशन में बिजी है। ये एक कोर्ट रूम ड्रामा सीरीज है। इस सीरीज में वह एक वकील का किरदार निभाएंगी। सुपर्ण वर्मा के डायरेक्शन में बनी ये सीरीज अमेरिकी सीरीज ‘द गुड वाइफ’ की हिंदी रीमेक है। द ट्रायल 14 जुलाई को ओटीटी प्लेटफार्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। काजोल हाल ही में लस्ट स्टोरीज 2 में भी नजर आई थीं।

More Stories
बिग बॉस में रीति तिवारी को लेकर नया ट्विस्ट, सिंगर एकम बावा ने किए बड़े दावे
Bigg Boss में रीति तिवारी पर भड़के सलमान खान, बोले- ‘आपको कोई नहीं जानता था’
‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद मेकर्स से माफी मांग रहे बॉलीवुड के लोग, प्रोड्यूसर ने बताया कारण