सरगुजा.
सरगुजा जिला के मैनपाट में सिटी पार्क सपनादर के पास दो बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक अंबिकापुर से बाइक सवार तीन लोग मैनपाट जा रहे थे इधर मैनपाट से दो बाइक सवार अंबिकापुर की तरफ जा रहे थे।
इसी दौरान मैनपाट के सिटी पार्क सपनादर के पास दोनों बाइक में टक्कर हो गई। जिसमें जांजगीर चांपा से मैनपाट जा रहे बाइक सवार तीन युवकों में से एक की मौके पर मौत हो गई तो वहीं मैनपाट से अंबिकापुर जा रहे बाइक सवार दो युवकों में से एक की मौत हुई है।
सूचना पर कमलेश्वरपुर पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है और घायलों को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भेज दिया गया है।

More Stories
सुशासन की रफ़्तार 12 किमी का मुश्किल सफर अब अनिल के लिए हुआ आसान
धमतरी का भटगांव बनेगा इनोवेशन हब
विशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति