रायपुर
छत्तीसगढ़ में भाजपा को बहुमत मिलने के बाद CM पद की रेस जारी है। चर्चा है कि आदिवासी कोटे से प्रदेश को मुख्यमंत्री मिल सकता है। इनमें रेणुका सिंह, विष्णुदेव साय और रामविचार नेताम का नाम टॉप पर है। रेणुका सिंह को CM बनाने के लिए तो उनके समर्थक हवन-पूजन तक कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि PM मोदी का महिला सशक्तिकरण पर फोकस है।
छत्तीसगढ़ में भाजपा को बहुमत मिलने के बाद CM पद की रेस जारी है। चर्चा है कि आदिवासी कोटे से प्रदेश को मुख्यमंत्री मिल सकता है। इनमें रेणुका सिंह, विष्णुदेव साय और रामविचार नेताम का नाम टॉप पर है। रेणुका सिंह को CM बनाने के लिए तो उनके समर्थक हवन-पूजन तक कर रहे हैं।
वहीं दूसरी ओर सांसद विजय बघेल को भी दिल्ली बुलाया गया है। वह रात की फ्लाइट से रवाना होंगे। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव पहले से ही पहुंच चुके हैं। वहां पार्टी ने चुनावी राज्यों की मंगलवार को बैठक बुलाई है। बैठक में छत्तीसगढ़ के लिए पर्यवेक्षक का नाम तय किया जा सकता है। इसके बाद एक-दो दिन में विधायक दल की बैठक होगी।
मंत्रियों के बंगले खाली होना शुरू, नेम प्लेट उखाड़ी गई
राज्य में भाजपा बहुमत के साथ सरकार बना रही है। नई सरकार के आने से पहले ही कांग्रेस में पावरफुल मंत्रियों के बंगले खाली होना शुरू हो गए हैं। बंगले के बाहर लगी नेम प्लेट भी उखाड़ी जा रही है। मंगलवार को मंत्री मोहम्मद अकबर ने अपना बंगला खाली कर दिया है। वहीं रवींद्र चौबे ने अपने नाम के आगे पूर्व मंत्री लिखवा दिया है।

More Stories
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने की सौजन्य भेंट
गैर-मुस्लिम महिला से निकाह पर नए नियम, वक्फ बोर्ड में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य; उल्लंघन पर मौलाना पर कार्रवाई संभव
छत्तीसगढ़ में बैकलॉग भर्ती होगी तेज, मुख्य सचिव ने सचिवों को दिए खाली पद भरने के निर्देश