रायपुर
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम एवं एआईसीसी के सचिव एवं प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव की उपस्थिति में सोमवार को दोपहर 12 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कार्यकारिणी, समस्त विधायकगण, जिला, शहर अध्यक्षगण एवं मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ, विभाग के प्रदेश अध्यक्षों की अतिआवश्यक महत्वपूर्ण बैठक रखी गयी है।
इस बैठक में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा सोमवार को इंडिगो के नियमित विमान सेवा द्वारा सुबह 9 बजे रायपुर पहुंचेंगी। दोपहर 12 बजे राजीव भवन में आयोजित बैठक में भाग लेंगी। 28 मार्च को शाम 5.40 बजे इंडिगो के नियमित विमान सेवा द्वारा रायपुर से नई दिल्ली के लिये रवाना होंगे।

More Stories
महतारी वंदन योजना से लक्ष्मी मांझी की जिंदगी में आया बदलाव, सिलाई मशीन ने खोली आत्मनिर्भरता की राह
सेवा की कहानी: अमृत सरोवर बना महिलाओं की आजीविका का आधार, मछली पालन से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम
पक्की छत से बदली जिंदगी, प्रधानमंत्री आवास योजना ने जशपुर के हजारों परिवारों के सपनों को दिया आकार