रायपुर
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता बर्खास्त करने तथा मोदी सरकार के देश विरोधी रवैय्ये के खिलाफ कांग्रेस ने देशभर में संकल्प सत्याग्रह किया। छत्तीसगढ़ के सभी जिला एवं ब्लाक मुख्यालयों में कांग्रेसजनों ने 11 बजे से 5 बजे तक सत्याग्रह किया। सत्याग्रह में कांग्रेसजनों ने बापू की प्रतिमा के पास उनके प्रिय भजन वैष्णव जन तो तेने कहिये जे पीर पराई जाने भजन का गायन किया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम अपने गृह जिलें कोण्डागांव में संकल्प सत्याग्रह में शामिल हुये। मरकाम ने कहा कि राहुल गांधी महात्मा गांधी के रास्ते पर चल रहे है। उनकी लड़ाई सत्य की लड़ाई है। सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं यह सिर्फ राहुल गांधी की व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है। यह देश के लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। देश के आम आदमी की लड़ाई है। राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करवा कर भाजपा देश में तानाशाही लाना चाह रही है। कांग्रेस देश के प्रजातंत्र और संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रही है। मोदी सरकार के अडानी प्रेम रिश्तो को लेकर लगातार राहुल गांधी ने सवाल उठाएं है। इससे घबराई मोदी सरकार राहुल गांधी को चुप कराने का षड्यंत्र रच संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही हैं।
राजधानी रायपुर में गांधी मैदान में गांधी प्रतिमा के सामने सत्याग्रह किया गया। प्रदेश के सभी जिलों में जिला कांग्रेस अध्यक्षों तथा ब्लाक मुख्यालयों में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षों ने सत्याग्रह की अगुवाई किया। प्रदेश के रायपुर शहर, रायपुर ग्रामीण, बलौदाबाजार, गरियाबंद, महासमुंद, धमतरी, दुर्ग शहर, दुर्ग ग्रामीण, भिलाई, बेमेतरा, राजनांदगांव शहर, राजनांदगांव ग्रामीण, कवर्धा, जगदलपुर शहर, बस्तर ग्रामीण, सुकमा, नारायणपुर, कोण्डगांव, बीजापुर, कांकेर, दंतेवाड़ा, बिलासपुर शहर, बिलासपुर ग्रामीण, गौरेला-पेण्ड्रा- मरवाही, मुंगेली, कोरबा शहर, कोरबा ग्रामीण, जांजगीर चांपा, रायगढ़ शहर, रायगढ़ ग्रामीण, जशपुर, सरगुजा, बलरामपुर, कोरिया एवं सभी ब्लाकों में सत्याग्रह हुआ। नेता अपने-अपने क्षेत्रों में सत्याग्रह में शामिल हुये।

More Stories
महतारी वंदन योजना से लक्ष्मी मांझी की जिंदगी में आया बदलाव, सिलाई मशीन ने खोली आत्मनिर्भरता की राह
सेवा की कहानी: अमृत सरोवर बना महिलाओं की आजीविका का आधार, मछली पालन से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम
पक्की छत से बदली जिंदगी, प्रधानमंत्री आवास योजना ने जशपुर के हजारों परिवारों के सपनों को दिया आकार