कोलंबो.
श्रीलंका के खेल मंत्री रोशन रणसिंघे द्वारा बर्खास्त किये गये देश के क्रिकेट बोर्ड को वहां की अदालत ने मंगलवार को बहाल कर दिया है। अदालत ने बोर्ड अध्यक्ष शम्मी सिल्वा की खेल मंत्री रणसिंघे द्वारा क्रिकेट बोर्ड को बर्खास्त किये जाने के कदम को अदालत में चुनौती देते हुए याचिका दायर की थी, जिसे अदालत ने सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार श्रीलंका कोर्ट ऑफ अपील ने देश के क्रिकेट बोर्ड को बर्खास्त करने के खेल मंत्री के फैसले को रद्द करते हुए सुनवाई पूरी होने तक निष्कासित अधिकारियों को बहाल कर दिया। उल्लेखनीय है कि विश्व कप में भारत से शर्मनाक हार के बाद सोमवार को श्रीलंका के खेल मंत्री रोशन रणसिंघे ने देश के क्रिकेट बोर्ड को बर्खास्त कर दिया था।

More Stories
एशियाई खेलों में भारतीय टेनिस को बड़ा झटका, सुमित नागल हारे; 1986 के बाद पहली बार पदक नहीं
भारत-पाकिस्तान फाइनल पर बारिश का साया, मैच धुला तो दोनों को मिलेगा गोल्ड मेडल
World Cup 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, भारत का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से; पाकिस्तान से 10 अक्टूबर को भिड़ंत