कैनकन.
पोलैंड की टेनिस खिलाड़ी इगा स्विएटेक ने डब्ल्यूटीए फाइनल में अमेरिका की जेसिका पेगुला को 6-1, 6-0 से हराकर टूर का अपना छठा खिताब और साल की 68वीं जीत हासिल की। स्विएटेक ने कल खेले गये मुकाबले में दुनिया की नंबर तीन महिला टेनिस खिलाड़ी जेसिका पेगुला को हराकर अपने करियर में पहली बार सत्र के आखिरी चैंपियनशिप के खिताब पर कब्जा किया। इस खिताब के साथ ही वह दुनिया की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी बन गई है। यह डब्ल्यूटीए फाइनल के इतिहास में सबसे एकतरफा फाइनल था। स्विएटेक ने मुकाबला आसानी से जीत लिया।

More Stories
एशियाई खेलों में भारतीय टेनिस को बड़ा झटका, सुमित नागल हारे; 1986 के बाद पहली बार पदक नहीं
भारत-पाकिस्तान फाइनल पर बारिश का साया, मैच धुला तो दोनों को मिलेगा गोल्ड मेडल
World Cup 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, भारत का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से; पाकिस्तान से 10 अक्टूबर को भिड़ंत