ग्वालियर
विशाखापट्टनम स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के जनरल कोच में ब्रेक बाइंडिंग के कारण पहिये से चिंगारी निकलने और धुआं उठने की घटना सामने आई। रेलवे के अनुसार, कोच में आग नहीं लगी थी, बल्कि ब्रेक के घर्षण से चिंगारी निकली और धुआं उठा था।
सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारियों ने अग्निशामक यंत्र की मदद से स्थिति पर नियंत्रण पा लिया। रेलवे के मुताबिक, गाड़ी संख्या 12804 के प्रभावित जनरल कोच की ब्रेक प्रणाली की जांच की गई। इसमें ब्रेक सामान्य रूप से काम करते हुए पाए गए।

More Stories
मध्य प्रदेश में बढ़ेगी कड़ाके की ठंड, भोपाल, राजगढ़ और शाजापुर में शीतलहर की चेतावनी
स्व. डॉ. दर्शन सिंह जी की 10वीं पुण्यतिथि पर निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन
खंडवा और खरगोन के बीच आवागमन होगा आसान, निहालवाड़ी-मिटावल सड़क निर्माण से मिलेगी राहत