नईदिल्ली
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार उन्हें बुखार के लक्षणों के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वो फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में हैं। बताया जा रहा है कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। बता दें कि सोनिया गांधी हाल ही में विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A की बैठक में शामिल हुई थीं।
मार्च में भी बिगड़ी थी तबीयत
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सोनिया गांधी को बुखार की शिकायत है। इससे पहले इसी साल मार्च में भी उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। हालांकि तब एक दिन बाद ही डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालात स्थिर है और वो ठीक हैं। लेकिन एक बार फिर से उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें इसी अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है।
हाल ही में I.N.D.I.A की बैठक में हुईं थी शामिल
गौरतलब है कि सोनिया गांधी इन दिनों राजनीति में काफी एक्टिव दिख रही हैं। विपक्ष के गठबंधन की बैठकों से लेकर पार्टी के प्रचार और अन्य कार्यक्रमों में वो शामिल हो रही हैं। हाल ही में मुंबई में हुई विपक्ष की बैठक में भी वो अन्य नेताओं के साथ शामिल हुईं। इससे पहले बेंगलुरु में विपक्षी गठबंधन की बैठक में भी सोनिया गांधी गई थीं।

More Stories
पर्यटकों के स्वागत के लिये तैयार कूनो नेशनल पार्क कूनो फारेस्ट रिट्रीट ने विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ तैयार की टेंट सिटी
मप्र स्थापना दिवस-सत्तर का मध्यप्रदेश और सात मंजिलें !
ब्रिटिश किंग Charles ने अपने भाई से राजकुमार की उपाधि छीनी