रायपुर.
कुकदूर थाना पुलिस ने लड़की को खरीद कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी बाप-बेटों को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। कुकदूर थाना क्षेत्र की एक लड़की को सगी ममेरी बहन ने हरियाणा में दो लाख रुपये में बेच दिया था। जब पीड़िता वहां से भागकर अपने घर वापस आई तब मामले का खुलासा हुआ। इस मामले में पुलिस ने शुरू में आरोपी बहन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
कुकदूर थाना प्रभारी सावन सारथी ने बताया कि इस मामले में दो अन्य फरार आरोपी सन्नी सूर्या (25) पुत्र जयभगवान सूर्या, जयभगवान (52) पुत्र उमेद सूर्या निवासी बनियानी, थाना कलानौर, जिला रोहतक हरियाणा) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पीड़ित लड़की को सौमती उर्फ सोमकली (35) पत्नी अमरलाल धुर्वे निवासी ग्राम नेवसा थाना मोतीनाला जिला मंडला से दो लाख रुपये में खरीदी थी। इसके बाद आर्य समाज रोहतक में जबरदस्ती शादी कर अपने साथ रखा व शारीरिक संबंध बनाया। गौर करने की बात है कि दोनों आरोपी पिता-पुत्र हैं। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

More Stories
उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी सेवा का अवसर: मुख्यमंत्री साय के निर्णय का छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन ने किया स्वागत
आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है महतारी वंदन योजना : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर : छत्तीसगढ़ में एआई (AI) तकनीक से होगा पीएमजीएसवाई सड़कों का निरीक्षण- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का बड़ा फैसला