कोलकाता
पश्चिम बंगाल में डेंगू से छह और लोगों की मौत होने से इस वर्ष राज्य में डेंगू से मरने वालों की संख्या बढ़कर 30 से अधिक हो गयी है।
अधिकारियों नेबताया कि दो मरीजों की कोलकाता के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी। उनमें से एक सॉल्ट लेक से था तथा दूसरा बाघा जतीन का निवासी था।
उन्होंने बताया कि दो लोगों की मौत पश्चिम मेदिनीपुर के घाटाल में और दो अन्य लोगों की मौत नजदीकी खड़गपुर में हुई।
इस बीच, स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि केरल से लौटे एक प्रवासी मजदूर निपाह से संक्रमित नहीं पाया गया है। उसमें निपाह संक्रमण के जैसे लक्षण देखे गए थे जिसके बाद उसकी जांच करायी गयी थी।
उन्होंने बताया कि मजदूर का बेलियाघाटा आईडी हॉस्पिटल में इलाज हो रहा है और उसे तेज बुखार और गले में संक्रमण है।

More Stories
पश्चिम बंगाल का बड़ा फैसला! हासीमारा और कलाईकुंडा एयरबेस को मिली 62 एकड़ जमीन, पूर्वी सीमा होगी और मजबूत
MLC चुनाव में महायुति का जलवा! 17 में 16 सीटें जीतकर उद्धव-शरद और कांग्रेस का किया सूपड़ा साफ
शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला! मदरसा शिक्षा बजट में भारी कटौती, अब आधे से भी कम हुआ आवंटन