रायपुर
वन नेशन-वन इलेक्शन पर नेता और पार्टी में एक राय नहीं बन पा रही है। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने एक देश एक चुनाव के मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए वन नेशन, वन इलेक्शन का समर्थन किया है। उन्होंने कहा, व्यक्तिगत स्तर मैं एक देश एक चुनाव का स्वागत करता हूं। यह नया नहीं, पुराना ही आइडिया है।कई दिनों से ये मामला देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने बताया कि इसके दो दृष्टिकोण हो सकते हैं। एक तात्कालिक और दूसरा दूरगामी राजनीतिक प्रभाव देखा जा सकता है।
उधर वन नेशन वन इलेक्शन यानि एक देश, एक चुनाव पर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमल नाथ ने कहा कि इसके लिए सिर्फ संविधान में संशोधन की ही नहीं बल्कि राज्यों की मंजूरी की भी जरूरत है। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ के अनुसार हरियाणा और महाराष्ट्र जैसे भाजपा शासित राज्यों में वे अपनी संबंधित विधानसभाओं को भंग करने के लिए कैबिनेट में एक प्रस्ताव तय कर सकते हैं और पारित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आप किसी राज्य विधानसभा की अवधि कम नहीं कर सकते।

More Stories
छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी तेज, गोवा और उत्तराखंड मॉडल का होगा अध्ययन
अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय
खेत में करंट लगने से किसान की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप