रायपुर
रायपुर संस्कार भारती छत्तीसगढ़ कला के द्वारा हमारी संस्कृति हमारी पहचान कार्यक्रम का आयोजन 25 सितंबर को गांधी मैदान रामानुजगंज में किया गया है। इस कार्यक्रम में फिल्म अभिनेता एवं महाभारत सीरियल में श्री कृष्ण की मुख्य भूमिका में रहे नितीश भारद्वाज मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। मुख्य आकर्षण का केंद्र 1001 देव रूपों में सुसज्जित बालक – बालिकाओं की प्रस्तुति होगी।
छत्तीसगढ़ प्रांत सह महामंत्री डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर ने बताया कि इस कार्यक्रम में पूर्व गृह मंत्री रामविचार नेताम, विशिष्ट अतिथि निरंजन पंडा जी (भोपाल) राष्ट्रीय विद्या सहसंयोजक एवं श्री अनिल जोशी (रीवा) मध्यमध्य क्षेत्र प्रमुख संस्कार भारती होंगे। श्री नीरज श्रीधर संस्कार भारती झारखंड प्रांत मंत्री, रंजीत सारथी जिला अध्यक्ष संस्कार भारती सरगुजा, अध्यक्षता रिखी क्षत्रीय छत्तीसगढ़ प्रांतीय अध्यक्ष संस्कार भारती के आतिथ्य में संपन्न होगा।

More Stories
ED की भंसाली और नाहटा ग्रुप पर बड़ी कार्रवाई, कई प्रतिष्ठानों पर दबिश; दस्तावेज खंगाले
तिरंगा यात्रा के दूसरे दिवस माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर उप मुख्यमंत्री एवं वन मंत्री ने किया यात्रा का शुभारंभ
लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़क एवं भवन निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की