भोपाल
श्री दशमेश दरबार साहब आनंद नगर स्थित गुरूद्वारे में मंगलवार को 10 किलोवाट का सोलर पैनल लगाकर इसका सिख समाज के लोगों द्वारा शुभारंभ किया गया। गुरूद्वारा कमेटी के प्रधान जितेन्द्रपाल सिंह गिल ने बताया कि गुरूद्वारे में बिजली का बिल बहुत ज्यादा आ रहा था। समाज के लोगों के सहयोग से यहां 10 किलोवाट का सोलन पैनल लगाने की पहल की गई, जिसका मंगलवार को शुभारंभ हुआ। अब सोलर पैनल से पैदा होने वाली बिजली से गुरूद्वारा रोशन हो सकेगा। इस कार्य के लिए समाज के लोगों का जितेन्द्रपाल सिंह गिल ने आभार व्यक्त किया है।

More Stories
ख्यमंत्री डॉ. यादव स्वतंत्रता दिवस पर भोपाल में करेंगे ध्वजारोहण
संकट की घड़ी में ‘डायल-112’ बनी जीवन की उम्मीद
ऑपरेशन मुस्कान : मध्याप्रदेश पुलिस ने 10 दिनों में 13 नाबालिगों को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों से मिलाया